GMCH STORIES

जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,

( Read 310 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,

       जैसलमेर । जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर उन्हें निःशुल्क दवाएं एवं जांच का समयबद्व तरीके से अधिकाधिक लाभ प्रदान करें। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी जनित बीमारियों के उपचार के पुख्ता प्रबन्ध सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर रखने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करायें एवं 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलावे पोलियो की दवा जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को रविवार, 28 जून को आयोजित पोलियो अभियान के तहत  5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       जिला कलक्टर जोरवाल ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान में ओपीडी के 30 प्रतिशत मरीजों की बलगम की जांच करवाना सुनिश्चत करे।

        स्वास्थ्य सूचकाकों में लाए बेहतर ढंग से प्रगति

      उन्होंने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य सूचकाकों की प्रगति की विस्तार से चर्चा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संस्थागत प्रसव में बढोतरी लाने के लिए विशेष प्रयास करे एवं इसको शत-प्रतिशत कराये।

      उन्होनें चिकित्सालयों में उपलब्ध उपकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कराने, 108 एम्बुलेंस का निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निरीक्षण करने, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के पैकेजों की समय पर बुकिग कर पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिये ताकि संबंधित चिकित्सालयों को समय पर पैकेज का पुर्नभरण हो।

      जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से कराने के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटीयिग करे एवं ऑनलाइन एन्ट्री की समय पर प्रविष्टि कराये। उन्होनें एनसीडी स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत कराने के साथ ही डिजीटल हेल्थ सर्वे का कार्य गंभीरता से कराने के निर्देश दिये।

     जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महिलाओं में सर्वाईकल कैेंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम के दौरान मिशन मोड में कार्य कर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में टीकाकरण कराये एवं साथ ही अपने क्षेत्र में इस टीके के फायदे के बारें में बताए एवं बालिकाओं के अभिभावकों को भी प्रेरित करे कि वे अपनी बच्चियों के ये टीके अवश्य ही लगाए एवं एक भी बच्चा छूट नहीं पाए।

       गतिविधियों की करे प्रभावी मॉनिटीरिग

     उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं का कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना इत्यादि की गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like