GMCH STORIES

बाढ़ एवं जल भराव से बचाव के लिए विभाग संसाधनों को रखें अपडेट, बचाव के लिए पूर्व तैयारी रखें- जिला कलक्टर

( Read 325 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page
बाढ़ एवं जल भराव से बचाव के लिए विभाग संसाधनों  को रखें अपडेट, बचाव के लिए पूर्व तैयारी रखें- जिला कलक्टर

जैसलमेर। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीओआईटी वी.सी. कक्ष में मानसून पूर्व संम्भावित बाढ बचाव की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर जोरवाल ने कहा कि सभी विभाग अलर्ट मोड पर काम करते हुए जल भराव और बाढ की स्थिति में आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं संसाधन की उपलब्धता अभी से ही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग से वायरलैस सैटों को कार्यशील रखने तथा नावों, रक्षापेटियों, रस्सों, मशालों, टॉर्चों की व्यवस्था रखने और गोताखोरों की सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को पेयजल परिवहन के लिए टेैंकर तैयार रखने, पेयजल स़्त्रोतों के साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनरेटर सैटों को उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को रैन बसेरों से संबंधित व्यवस्था सुव्यस्थित रखने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्र मंे जल भराव वाली बस्तियों में विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में रेत के कट्टों को रखने एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बरसात से पूर्व सभी नालों की पूरी सफाई करने के निर्देश दिये।

उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना तंत्र प्रभावी रखने के निर्देश दिये साथ ही उपखंड स्तर पर बाढ नियंत्रण संबंधित बैठक रखने और रेस्क्यू टीमों का गठन करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मौसमी बीमारियों से सम्बन्धी दवाईयों का फूल स्टॉक रखने तथा मोबाइल चिकित्सा दल के गठन करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियेां केा होम गार्ड एवं आरएसी की प्रशिक्षित अन्य कम्पनियों को तैयार रखने एवं पर्याप्त मात्रा में नावों की व्यवस्था करने तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को वर्षा काल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने बाढ की स्थ्तिि में करंट फेलने से रोकने के उपाय करने तथा बिजली व्यवस्था का बैकअप प्लान तैयार रखने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने इस दौरान पशुपालन विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग,रसद विभाग,पंचायत समिति तथा नागरिक सुरक्षा विभाग सहित सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों को बाढ पूर्व बचाव की तैयारियों के बारें में विस्तार से समीक्षा की एवं इस सम्बन्ध में पालना रिपोर्ट अतिशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने बैठक के दौरान बाढ़ बचाव की पूर्व तैयारी के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यो, उपायों पर विस्तार से समीक्षा की एवं संभावित बाढ एवं अतिवृष्टि को ध्यान में रखतें हुए विभागों में उपलब्ध संसाधनों को सूचीबद्व कराने के निर्देश दिये ताकि आवश्यकता पडने पर राहत बचाव का कार्य समय पर किया जा सके। उन्होंनें सरकारी भवनों के छतों की साफ-सफाई कराने, जर्जर भवनों को सुचीबद्व करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने ग्राम पंचायत स्तर पर बाढ बचाव कें संबंध में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में उपखण्ड अधिकारी भरतराज गुर्जर के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपखण्ड अधिकारी ने नागरिक सुरक्षा केन्द्रों पर बाढ बचाव के संबंध में रखे जाने वाले उपकरणों एवं अन्य संसाधनों, गोताखोंरों इत्यादि की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

वहीं ब्लॉक स्तर से उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी जुड़े रहे एवं उन्हें भी जिला कलक्टर ने बाढ़ बचाव की पूर्व तैयारी रखने एवं अब तक की गई व्यवस्थाओं पर विस्तार से समीक्ष्ज्ञा की एवं सभी राहत व्यवस्थाएं अपडेट रखने के निर्देश दिये।

उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों से बाढ़ बचाव के लिये की गई तैयारियों एवं उनके क्षेत्र के भराव क्षेत्रों, रफटों इत्यादि का फीडबैक लिया एवं निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूर्णतया चौकसी रखेगें एवं बाढ़ की स्थिति में राहत बचाव कार्यो को मुस्तैदी से करेगें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like