जैसलमेर। नगर परिषद जैसलमेर की राजकीय आबादी भूमि म्याजलार रोड़, एयरपोर्ट रोड़,तोताराम की ढ़ाणी, सुदासर एवं बाड़मेर बाईपास रोड़ पर कुछ भू माफियों द्वारा बिना वैधानिक दस्तावेजों के राजकीय भूमि का बेचान किया गया था, जिसे कई लोगों द्वारा खरीदा भी गया था नगर परिषद द्वारा हाल ही में 01 जुलाई को तोताराम की ढ़ाणी एवं म्याजलार रोड़ पर नगर परिषद के स्वामित्व की भूमि पर किये गये इन अतिक्रमणों को हटाया गया है।
नगरपरिषद आयुक्त लजपाल सिंह सौढ़ा ने आमजन से अपील है कि नगर परिषद क्षेत्र जैसलमेर में किसी प्रकार की भू-माफियों के बहकावे में आकर राजकीय भूमि नहीं खरीदें। किसी भी भूमि को खरीदने से पूर्व वैद्य दस्तावेजों पट्टा/लीज डीडी, आवश्यक रुप से देखें तथा वैधानिक रुप से रजिस्टर करवा कर ही खरीदें।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद जैसलमेर द्वारा महारावल बृजराजसिह आवासीय योजना प्रस्तावित की गई है जिसमें लगभग 4500 भूखण्ड प्रस्तावित है उपरोक्त भूखण्डों में से लगभग 1000 भूखण्ड कमजोर आय वर्ग के लोगों (EWS) के लिए आरक्षित है इसके साथ ही उपरोक्त आवासीय योजना लॉन्च होने के पश्चात् नगर परिषद जैसलमेर द्वारा विधिवत प्रक्रिया के तहत कमजोर आय वर्ग के लोगों (EWS) की श्रेणी में आवेदन करवाए जावेंगे नगर परिषद द्वारा इस योजना में कमजोर आय वर्ग के लोगों (EWS) के लिए लगभग 1000 भूखण्डों को आरक्षित रखा गया है।
इस सम्बन्ध में नगर परिषद जैसलमेर की आमजन से अपील है कि इस योजना क्षेत्र में किसी भी भूमाफियों के बहकावे में आकर राजकीय भूमि की खरीद फरोख्त ना करें। नगर परिषद की उपरोक्त क्षेत्रों में जिन लोगों द्वारा स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण किए जाते है तो उसे नगर परिषद द्वारा हटाया जाएगा।