GMCH STORIES

वर्षों का इंतजार खत्म, बिंजराज सिंह को मिला जमीन का मालिकाना हक

( Read 355 Times)

06 Jul 26
Share |
Print This Page

वर्षों का इंतजार खत्म, बिंजराज सिंह को मिला जमीन का मालिकाना हक

     जैसलमेर । पंचायत समिति फतेहगढ़ की ग्राम पंचायत छोड़िया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 एक ग्रामीण परिवार के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया। शिविर में प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और प्रभावी समन्वय के चलते वर्षों से लंबित भूमि स्वामित्व का मामला मौके पर ही सुलझा और लाभार्थी को उसकी जमीन का कानूनी अधिकार प्राप्त हुआ।

      ग्राम पंचायत छोड़िया निवासी बिंजराज सिंह पुत्र तेजमाल सिंह लंबे समय से अपनी भूमि के मालिकाना हक की प्रतीक्षा कर रहे थे। अनेक वर्षों से लंबित यह सपना ग्रामीण सेवा शिविर में साकार हुआ, जब सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर उन्हें भूमि का पट्टा प्रदान किया गया।

       शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी फतेहगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में आवेदन का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके उपरांत विकास अधिकारी केवा राम ने स्वयं बिंजराज सिंह को उनकी भूमि का पट्टा सौंपा। पट्टा प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष, आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

       बिंजराज सिंह ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से जिस अधिकार की प्रतीक्षा थी, वह ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से सहज और पारदर्शी प्रक्रिया में मिल गया। अब वे अपनी भूमि पर पूर्ण अधिकार के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे।        ग्राम पंचायत छोड़िया में आयोजित इस शिविर के माध्यम से केवल बिंजराज सिंह ही नहीं, बल्कि कई अन्य ग्रामीणों को भी भूमि के मालिकाना हक सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिला। यह शिविर ग्रामीणों को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like