GMCH STORIES

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर (केम्प)

( Read 322 Times)

08 Jul 26
Share |
Print This Page

       जैसलमेर । भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 10 जुलाई से 18 जुलाई तक जैसलमेर जिले की पंचायत समितियों मे होगा।

       जिला रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार ने समस्त विकास अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है कि वे इसके लिए स्थान प्रदान करने में सहयोग करावें। उन्होंनें बताया कि 10 जुलाई को पंचायत समिति फतेहगढ में भर्ती शिविर रखा गया है। इसी प्रकार 11 जुलाई को पंचायत समिति पोकरण/सांकड़ा मे, 13 जुलाई को पंचायत समिति मोहनगढ़ मे, 14 जुलाई को पंचायत समिति नाचना मे, 15 जुलाई को पंचायत समिति सम मे, 16 जुलाई को पंचायत समिति पोकरण/सांकड़ा मे, 17 जुलाई को भणियाणा पंचायत समिति  मे तथा 18 जुलाई को राजकीय आई टी आई मे आयोजित होंगे।

      उन्होनंें बेरोजगार युवाआंें से आह्वान किया कि वे संबंधित पंचायत समितियों में निर्धारित शिविर में अनिवार्य रूप से पहुंचकर रोजगार का अवसर प्राप्त करे। उन्होनें बताया कि समितियों में शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक लगेगा।

       कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो व 350/- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।

      चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रो में जैसे जोधपुर, एम्स,जोधपुर आईटीआई, बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, जैसलमेर चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जे के सीमेंट नाथद्वारा, जे के राजसमंद, डबॉक एयरपोर्ट, जेसीबी जयपुर, ताज होटल ग्रुप, जाबर माइंस, सिंघानिया यूनिवर्सिटी उदयपुर, राफेल होटल ग्रुप,मारुति गुजरात, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट,जेके लक्ष्मी सीमेंट जैतारण, अस्पताल,धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।

    उन्होनंें बताया कि सुरक्षा जवान को 14 हजार से 25 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 हजार से 28 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी। उन्होंनें बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8707068519, 7073744937 पर संपर्क कर सकते है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like