GMCH STORIES

शिविर की बदौलत सांवला निवासी पदमसिंह को मिली आवासीय पटटे की सौगात

( Read 323 Times)

08 Jul 26
Share |
Print This Page
शिविर की बदौलत सांवला निवासी पदमसिंह को मिली आवासीय पटटे की सौगात

       जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में नई-’नई सौगाते दे रहा है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत झाबरा में देखा गया जहां पर सांवला निवासी पदमसिंह पुत्र प्रयाग सिंह की वर्षो पुरानी मुराद पूरी हुई एवं उसे शिविर में ही अपने आवासीय भूखण्ड का पटटा मिल गया।

      शिविर में विकास अधिकारी महेश सिंह, नायब तहसीलदार देदाराम  ने पदमसिंह को आवासीय पटटा प्रदान किया। पटटा पाकर पदमसिंह खुशी से झूम उठा एवं कहा कि आज उसे अपने पुस्तैनी आवासीय मकान का असली स्वामितत्व का हक मिला है। उसने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वास्तव में इन शिविरों के कारण मेरे जैसे कितने लोगों को आवास के पटटे की सुविधा का लाभ मिल रहा है। उसने कहा कि अब वह अपने मकान के सौन्दर्यकरण के लिए बैंक से भी आसानी से ऋण लेकर कार्य करा सकेगा। पटटे के कारण पदमसिंह के पूरे परिवार में खुशी का माहोैल छा गया एवं पुरानी चिंता की लकीरे हमेशा-हमेशा के लिए मिट गई। इस प्रकार ग्रामीण शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like