GMCH STORIES

प्रभारी सचिव ने नगरपालिका पोकरण में किया शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण,

( Read 239 Times)

09 Jul 26
Share |
Print This Page
प्रभारी सचिव ने नगरपालिका पोकरण में किया शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण,

         जैसलमेर । जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने गुरूवार को पोकरण नगरपालिका मंे चल रहे शहरी सेवा शिविर-2026 का औचक निरीक्षण  किया  एवं व्यवस्थाएं देखी। उन्होनंें शिविर में लगे विभागोें के लगे काउण्टरों पर जाकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होनंें कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में अधिक से अधिक कार्य मौके पर निस्तारण कर राहत दे ताकि शिविरों की सही उपादेयता साबित हो।

       प्रभारी सचिव ने इस अवसर पर लोगों से संवाद किया वही उनसे शिविर के दौरान हुए कार्यों का फीडबैक भी लिया। उन्होनंें पोकरण नगरपालिका के अधिकारियों के साथ ही कार्मिकों द्वारा किये गए कार्यों की सराहाना की एवं कहा कि वास्तव में इन कैम्पों में वार्डवासियों के कार्यों का निस्तारण हुआ है।

      निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आगे भी शिविरों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आमजन के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारित करे। प्रभारी मंत्री ने शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 2 लाभार्थियों को 15-15 हजार रूपये के प्रतीकात्मक चेक स्वरोजगार के लिए प्रदान किये।

       इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी झब्बर सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि खेताराम माली, समाजसेवी जितेन्द्र माली सहित वार्डवासी उपस्थित थे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पट्टा वितरण तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं डमी चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।

       शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आमजन को राहत प्रदान करते हुए 10 पट्टों का वितरण, 4 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण, 2 निर्माण स्वीकृतियां जारी की गईं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के 2 लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान किए गए।

     अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शिविर में प्राप्त जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के आवेदनों का निस्तारण मात्र एक घंटे के भीतर कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे आमजन का शिविरों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like