GMCH STORIES

प्रभावी सचिव ने ली बैठक, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति विस्तार से की समीक्षा

( Read 253 Times)

09 Jul 26
Share |
Print This Page
प्रभावी सचिव ने ली बैठक, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति विस्तार से की समीक्षा

       जैसलमेर । जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

       बैठक में जिला प्रभारी सचिव मीणा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।

      उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों एवं कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की निरीक्षण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि वे अब जिले मे बचे हुए शिविरों का अधिक से अधिक संख्या में प्रभावी ढंग से निरीक्षण करे एवं विभागीय कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करे।

      प्रभारी सचिव ने बैठक के दौरान शिविरों में प्राप्त विभागवार प्रकरणों एवं निस्तारित प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि विभाग स्तर पर निस्तारित होने वाले प्रकरणों का निराकरण कर लोगों को राहत दे ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों की सही उपादेयता सिद्व हो। उन्होनें विशेष रूप से राजस्व, पंचायतीराज, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, उपनिवेशन, चिकित्सा इत्यादि विभागों से संबंधित शिविरों में अधिक प्रकरण आते है इसलिए ये विभाग मुस्तैदी के साथ कार्य कर लोगों को शिविरों में राहत दे।


       जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने एवं शिविरों में व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का मूल उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

       उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे अधिकाधिक लाभान्वित हो सकें। साथ ही, शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका समाधान किया जाए।

      बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी ने ग्रामीण एंव शहरी शिविरों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुख्यकार्यकारी अधिकारी, यूआईटी सचिव सुखराम पिण्डेल, उपायुक्त उपनिवेशन रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सादूं के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like