GMCH STORIES

नाम शुद्धिकरण से बाबूलाल बना बाबूराम, जताया सरकार का आभार

( Read 375 Times)

22 Jul 26
Share |
Print This Page
नाम शुद्धिकरण से बाबूलाल बना बाबूराम, जताया सरकार का आभार

             जैसलमेर । उपखंड भणियाणा की ग्राम पंचायत बागथल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फ़ॉलो-अप कैंप ने एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्या का त्वरित समाधान कर उसे बड़ी राहत प्रदान की।

            ग्राम पंचायत बागथल निवासी कृषक बाबूराम ने शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी भणियाणा गोपीकिशन पालीवाल के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उसकी खातेदारी भूमि की जमाबंदी में उसका नाम "बाबूलाल" दर्ज है, जबकि आधार कार्ड, जनाधार, पहचान पत्र सहित अन्य सभी सरकारी दस्तावेज़ों में उसका सही नाम "बाबूराम" अंकित है। नाम में इस विसंगति के कारण उसे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

         शिविर प्रभारी पालीवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज़ों का परीक्षण कर नियमानुसार नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की तथा जमाबंदी में "बाबूलाल" के स्थान पर "बाबूराम" दर्ज कर संशोधित आदेश उसी समय किसान को सौंप दिए।

         वर्षों से चली आ रही इस समस्या का शिविर में ही त्वरित समाधान होने पर बाबूराम के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच, ग्रामीण सेवा शिविर अभियान एवं प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का सरल, त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like