कोटा । समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया जाएगा। ऑन लाइन मीटिंग में जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ने बताया समरोह को भव्य बनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और इकाइयों के प्रभारियों से अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। अधिवेशन में उपलब्धियों की समीक्षा तथा संस्थान को अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। पुस्तकों के विमोचन, सदस्यों के सम्मान के साथ काव्य गोष्ठी का आयोजित की जाएगी। साहित्यिक यात्रा भी रखी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक होगा जिसके लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। प्रतिभागी मय पंजीयन शुल्क भर कर जमा करा सकते हैं।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, महामंत्री कवि आनंद अकेला, राजस्थान प्रांत प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम, अध्यक्ष गोविंद गुरु, डॉ.विजय प्रताप सिंह सहित अन्य इकाई प्रभारी एवं सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के लिए एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया है। समिति में डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल, डॉ. शशि जैन,डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कवि आनन्द जैन अकेला, डॉ. सुरेंद्र शर्मा बशर, डॉ. उमा सिंह किसलय, डॉ. विजयप्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्त, विजय पुरोहित, प्रेमांशु मेहता, श्रीमती आभा मेहता,
श्रीमती तृप्ति अय्यर, गिरीश ठाकुर, बेजार अहमदाबादी, डॉ. उमा मेहता, श्रीमती नलिनी शर्मा, आनंद सिद्धार्थ, अभिषेक शुक्ला, सौरभ सिंह, संजीव प्रभाकर, शिवाली ठक्कर, श्रद्धा शर्मा, वर्षा सोलंकी,जिज्ञासा त्रिवेदी एवं विक्रम सिंह राजपूत को शामिल किया गया है।