GMCH STORIES

डीएसपी मनीष शर्मा के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने हरिओम नगर में युवक की  हुई हत्या के आरोपी को चंद घंटों में किय गिरफ्तार

( Read 497 Times)

10 Apr 26
Share |
Print This Page
डीएसपी मनीष शर्मा के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने हरिओम नगर में युवक की  हुई हत्या के आरोपी को चंद घंटों में किय गिरफ्तार

कोटा। शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 
आरोपी नरेन्द्र पांचाल उर्फ नन्दा (26)  लौहार को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौत्तम (आई.पी.एस.) ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी (आर.पी.एस.) के निर्देशन एवं डीएसपी मनीष शर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया।
क्या है पूरा मामला
 9 अप्रैल 2026 को फरियादिया खुशबू, निवासी वीर सावरकर नगर, ने रिपोर्ट दी कि उनके पति शब्बीर अली, जो बोर्डर चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते थे, शाम करीब 8:30 बजे घर आए थे। तभी उनके पीछे-पीछे आरोपी नरेन्द्र पांचाल उर्फ नन्दा आया और गाली-गलौच करते हुए बाहर बुलाया।
बाहर आते ही आरोपी ने शब्बीर अली से पीयूष बच्चन का घर बताने को कहा। मना करने पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे शब्बीर अली की मौके पर ही मौत हो गई। 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गठित टीम ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी नरेन्द्र पांचाल नयागांव क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
टीम का सराहनीय प्रयास
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमल किशोर के साथ अवधेश, महेश, अनिल, प्रताप और रामप्रसाद की टीम शामिल रही, जिनकी मुस्तैदी से आरोपी को जल्द पकड़ लिया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like