कोटा। कोटा शहर पुलिस के भीमगंजमंडी पुलिस थाने के नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव क्षेत्र में अपना दब दबा कायम करने के लिए कानून के खिलाफ काम करने में लगे हैं।खाकी वर्दी का मतलब गुंडा गर्दी करने का लाइसेंस नहीं है बल्कि खाकी वर्दी का मतलब लोगों को इंसाफ दिलाना है। नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव का डंडा सिर्फ और सिर्फ स्टेशन के गरीब चाय वालो के ठेले पर चल रहा है। नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव का यह सिलसिला पिछले 15 से 20 दिनों से लगातार चल रहा है। गरीब ठेले वाले हैं जो चाय का ठेला लगाकर अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे हैं। सवाल यह है कि यह चाय के ठेले वाले रात को 3.30 पर अपने चाय के ठेले खोलने पर कानून की नजर में गलत है तो वह आधा दर्जन चाय की दुकान जो पूरी रात खुली रहती है वह कानून की नजर में क्यों गलत नहीं और इन दुकानों पर ए एस आई रविन्द्र यादव का डंडा क्यों नहीं चल पा रहा है यह ईमानदारी पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार रात लगभग 3.30 पर नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव बाजार में आए और गरीबी चाय के ठेले वाले पवन,दिलीप,जयनारायण और महावीर के रसोई गैस सिलेंडर लेकर चले गए बाद में किसी की सिफारिश पर जय नारायण का रसोई गैस सिलेंडर तो वापस कर दिया बाकी तीन के गैस सिलेंडर अभी थाने में रखे हैं। इसी रात लगभग इसी समय राममंदिर रोड पर स्थित राधे मधु डेयरी जो पूरी रात खुली रहती है इस पर नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव ने चाय पी और इसी मधु डेयरी के सामने गरीब चाय वाले दीपू शर्मा के लकड़ी से जल रहे चूल्हे पर पानी डालकर उसको बुझा दिया और उसके पोहे में पानी डालकर ठेले बंद करा दिया। यहां एक बात और सामने आई है कि नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव ने गरीब के ठेले को इसलिए बंद कराया है ताकि मधु डेयरी वाले को फायदा पहुंचे अगर यह बात नहीं थी तो नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव को गरीब ठेले वाले के साथ साथ मधु डेयरी वाले की दुकान पर भी कार्यवाही करनी चाहिए थी। उल्लेखनीय की 31 मार्च को भी नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव ने गरीब पवन, घनश्याम सोनी और जय नारायण चाय के ठेले वालो को अपनी आजीविका कमाने के जुर्म में 151 में बंद कर दिया था। सवाल फिर यही उठता है कि जब स्टेशन क्षेत्र राम मंदिर रोड पर राधे मधु डेयरी,मस्जिद गली और हाट रोड पर गपशप चाय स्टॉल, ताज टी स्टाल मस्जिद गली,चाय जंक्शन सब्जीमंदी गंदे नाले पर,पलक चाय टी स्टाल पूरी रात खुली रहती है जिसकी जानकारी सभी को है उन पर नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव का डंडा क्यों नहीं चल पा रहा है। जबकि कानून तो सभी के लिए समान है। पूरी रात खुलने वाली दुकानों पर कार्यवाही नहीं होना भी ईमानदारी पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगता है। एक गरीब चाय के ठेले वाले दीपू शर्मा का आरोप यह है कि 20 मार्च को भी नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव मेरा गैस सिलेंडर थाने ले गया था जब में थाने गैस सिलेंडर लेने गया तो मेरे साथ मार पीट की बाद में मुझे गैस सिलेंडर वापस लौटाया। दीपू शर्मा ने यह भी बताया कि नव नियुक्त ए एस आई रविन्द्र यादव ने मुझसे कहा कि मेरी कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम से जरूर शिकयत करना। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम को इस मामले की ईमानदारी से जांच करानी चाहिए़ जिससे कोई भी खाकी वर्दी का दुरपयोग नहीं करे।