GMCH STORIES

डीएसटी पुलिस के कांस्टेबल तंवर और साइबर सेल के सुनील चंदेल की मदद से गांजा तस्कर असलम मंसूरी गिरफ्तार

( Read 1243 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page
डीएसटी पुलिस के कांस्टेबल तंवर और साइबर सेल के सुनील चंदेल की मदद से गांजा तस्कर असलम मंसूरी गिरफ्तार

कोटा। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना रानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है जिसमें सहायक उप निरीक्षक विशाल अवस्थी, हैड कांस्टेबल अशोक सिंह, महेन्द्र सिंह, संजय शर्मा एवं कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार के साथ ही जिला विशेष शाखा के कांस्टेबल तंवर सिंह एवं साइबर सेल के कांस्टेबल सुनील चंदेल शामिल थे।
तीन सितंबर 2025 को थाना रानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार पुलिस नाकाबंदी देखकर झालावाड़ रोड की ओर रॉन्ग साइड में जा रही है। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया।
कुछ दूरी पर हाईवे पर कार खड़ी मिली, जिसका पिछला टायर फटा हुआ था। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एक कट्टे में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 28 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। 
पुलिस टीम ने आरोपी को गोरधनपुरा क्षेत्र से फरार 15 हजार का इनामी गांजा तस्कर असलम मंसूरी को गिरफ्तार किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like