GMCH STORIES

सिरसा में लघु कविता सम्मेलन में कोटा की दो साहित्यकार सम्मानित

( Read 569 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

सिरसा में लघु कविता सम्मेलन में कोटा की दो साहित्यकार सम्मानित

कोटा, मई।  हरियाणा प्रादेशिक लघु कविता मंच के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय लघु कविता सम्मेलन 2026 में कोटा की साहित्यकार श्रीमती गरिमा राकेश गर्विता और श्रीमती रेणु सिंह राधे को उनकी कृतियों के लिए सम्मानित किया गया।  

 

गरिमा राकेश को कृति _"प्रकृति भी बोलती हैं"_ पर 'प्रकृति प्रेम' और _"प्रेमार्चनाएँ"_ पर 'प्रेम प्रसून' सम्मान मिला। इसी कार्यक्रम में उनकी पुस्तक _"प्रेमार्चनाएँ"_ का लोकार्पण भी हुआ। वहीं रेणु सिंह राधे को _"प्रकृति की दहलीज पर"_ के लिए 'प्रकृति प्रेम' व 'प्रेम प्रसून' सम्मान से नवाजा गया।  

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. जय भगवान सिंबला, अध्यक्ष श्रीमती चांद वर्मा, डॉ. मधु कांत, आनंद प्रकाश उपस्थित रहे। प्रो. रूप देवगुण ने लघु कविता की यात्रा पर विचार रखे। संचालन हरीश सेठी झिलमिल ने किया। उत्तर भारत के 80 साहित्यकारों को इस मंच पर सम्मानित किया गया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like