GMCH STORIES

हज करके अपने वतन लौटे अख्तर खान अकेला

( Read 313 Times)

07 Jun 26
Share |
Print This Page
हज करके अपने वतन लौटे अख्तर खान अकेला

कोटा। वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाजसेवी अख्तर खान अकेला का जन्मदिन रविवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अख्तर खान अकेला पिछले लगभग 35 वर्षों से पत्रकारिता एवं विधि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत 'धरती करे पुकार' समाचार पत्र से की तथा विभिन्न समाचार पत्रों में संपादकीय दायित्वों का निर्वहन किया। वे अधिस्वीकृत पत्रकार भी रह चुके हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने वकालत के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले अख्तर खान अकेला ने जरूरतमंद, गरीब एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। पत्रकारों और आमजन की समस्याओं के समाधान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अख्तर खान अकेला के
जन्मदिन के अवसर पर 
अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़,राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर  एडवोकेट इकरामुद्दीन खान 
 सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी, प्रदेश महासचिव पंकज महता, पूर्व मंत्री मुमताज मसीह, असरार अहमद, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हारून खान, प्रदेश प्रवक्ता इंद्र मोहन हनी, बार काउंसिल चेयरमैन शाहिद हसन, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष नासिर नकवी, कोटा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजराज सिंह, महासचिव रामबाबू मालव, पूर्व अध्यक्ष रघु गौतम तथा भाजपा नेता अमीन पठान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी शुभचिंतकों ने अख्तर खान अकेला के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं पेशेवर योगदान की सराहना की।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like