GMCH STORIES

राजकीय विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष एवं पीजीडीएलएल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

( Read 292 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page
राजकीय विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष एवं पीजीडीएलएल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कोटा। राजकीय विधि महाविद्यालय, कोटा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एल.एल.बी. (तीन वर्षीय स्नातक विधि पाठ्यक्रम) तथा श्रम विधि डिप्लोमा (पीजीडीएलएल) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून 2026 (मंगलवार) से 6 जुलाई 2026 (सोमवार) तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय के सूचना पट्ट का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही सभी आवश्यक निर्देश महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विधि शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। महाविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन जमा कराने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like