GMCH STORIES

ऑनलाइन सत्र में योग से जाना, बढ़ती उम्र में कैसे दिखें युवा

( Read 280 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page
ऑनलाइन सत्र में योग से जाना, बढ़ती उम्र में कैसे दिखें युवा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रेवा योगा ग्रुप * एवं *शाइन इंडिया फाउंडेशन, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में,इस वर्ष की थीम योगा फॉर हेल्थी एजिंग पर एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। ऑनलाइन रखने के पीछे उद्देश्य यही था कि, कई युवा बच्चे और बुजुर्ग, जो घर से बाहर नहीं निकाल सकते थे उनको भी यह सेहत भरी जानकारी मिल सके ।

गूगल मीट के माध्यम से इस सत्र में, अलग-अलग राज्य के 15 शहरों के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी, समाजसेवी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मेडिटेशन एवं योग में जिज्ञासा रखने वाले 90 लाभार्थी जुड़े ।

सत्र का प्रारंभ संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ संगीता गौड़ ने किया,जिसके उपरांत,संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षिका एवं एनएलपी ट्रेनर अनिता नारुका ने किया। यह पिछले 6+ वर्षों से योग एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

सत्र में देश के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों, समाजसेवियों तथा मेडिटेशन एवं योग में जिज्ञासा रखने वाले 90+ युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अनीता ने 'हेल्दी एजिंग' पर केंद्रित योगासन, प्राणायाम एवं सरल ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया।

उन्होंने बताया कि,कैसे नियमित योग से बढ़ती उम्र में भी शरीर स्वस्थ,और मन शांत रखा जा सकता है।
योग केवल एक्सरसाइज नहीं,जीवन जीने की कला है। युवा अवस्था से ही इसे अपनाकर हम बढ़ती उम्र को,कुछ और वर्ष पीछे कर सकते है,और सही समय आने पर एक उत्सव बना सकते हैं।"

सत्र के अंत में डॉ संगीता ने, योग प्रशिक्षक अनीता नरूका का आभार व्यक्त करते हुये,कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like