GMCH STORIES

ज्योति मित्रों ने संपन्न कराए नेत्रदान

( Read 289 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

ज्योति मित्रों ने संपन्न कराए नेत्रदान

कोटा शहर में, रविवार को संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्रों के माध्यम से दो देवलोकगामियों के नेत्रदान संपन्न हुये ।

गायत्री विहार, बजरंग नगर,निवासी मधु पालीवाल के पति सुरेश चंद्र पालीवाल  (परचेज ऑफीसर श्री राम रेयांश) के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके सुपुत्र व ज्योति मित्र मनोज पालीवाल ने तुरंत संस्था के डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया । बेटे अनुराग,मनोज और जयेश की सहमति पर नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

इसी नेत्रदान के ठीक उपरांत, ज्योति मित्र प्रद्युम्न पाटनी की सूचना पर ,तलवंडी निवासी मनीषा मतानी ने अपनी बहन लता चावला से सहमति लेकर  माँ लीलाबाई का नेत्रदान संपन्न करवाया । नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में संस्था शाइन इंडिया और ईबीएसआर कोटा चैप्टर का सहयोग रहा
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like