GMCH STORIES

देहदान जागरूकता के उत्कृष्ट कार्यों पर शाइन इंडिया फाउंडेशन सम्मानित, झालावाड़ जिला कलेक्टर ने दिया प्रशस्ति-पत्र

( Read 348 Times)

08 Jul 26
Share |
Print This Page

देहदान जागरूकता के उत्कृष्ट कार्यों पर शाइन इंडिया फाउंडेशन सम्मानित, झालावाड़ जिला कलेक्टर ने दिया प्रशस्ति-पत्र

नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान जागरूकता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला प्रशासन एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय, झालावाड़ में आयोजित सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने संस्था संस्थापक डॉ. कुलवंत गौड़, भवानीमंडी नगर संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल, झालावाड़ ज्योति-मित्र अजय गोयल एवं नितिन कटारिया को को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्था के संस्थापक डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि संस्था के सहयोग से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों के अध्ययन हेतु अब तक कोटा एवं बारां जिलों से 6 देहदान झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हो चुके हैं।

संस्था के सदस्यों ने देहदान करने वाले सभी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन के अंतिम क्षणों में देहदान का निर्णय लेना अपने आप में अत्यंत साहस और संवेदनशीलता का परिचायक है। ऐसे परिवार, जो अपने शहर से दूर अन्य मेडिकल कॉलेज तक पार्थिव देह पहुंचाने का निर्णय लेते हैं, वास्तव में मानव सेवा की सर्वोच्च भावना का परिचय देते हैं।

डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 50 से अधिक देहदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश देहदान कोटा से बाहर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कराए गए हैं, ताकि संबंधित क्षेत्रों में भी देहदान के प्रति जागरूकता बढ़े तथा मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन हेतु मानव देह की कमी को दूर करने में सहयोग मिल सके।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like