कोटा। केट वुमेन विंग, कोटा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाटिल के कोटा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। द व्हाइट रूट्स होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने महिला उद्यमियों से आत्मनिर्भरता, डिजिटल सशक्तिकरण, नवाचार और राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्किंग के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कन्वेनर सुमन गोयल ने भी महिला उद्यमियों को संगठन से जुड़कर व्यापार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। केट वुमेन विंग, कोटा की अध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव भाविका प्रीत रमानी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण, व्यापार विस्तार और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया।