GMCH STORIES

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से स्पीकर वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट*

( Read 266 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की*

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने राज्यपाल बागड़े का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की।

 

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के मध्य राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा एवं प्रभावी कार्यप्रणाली से जुड़े समसामयिक विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई।

 

देवनानी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निरंतर संवाद, सकारात्मक समन्वय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन तथा लोककल्याण की एक मजबूत आधारशिला है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like