GMCH STORIES

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की नोएडा में बाबूजी कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट

( Read 863 Times)

03 Feb 26
Share |
Print This Page
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की नोएडा में बाबूजी कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट

 

नोएडा। आज नोएडा स्थित आवास पर पूर्व सांसद माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी ने देश के वरिष्ठ राजनेता, प्रख्यात चिंतक एवं मार्गदर्शक आदरणीय बाबूजी कलराज मिश्र जी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें शिक्षा, राष्ट्रीय हित और समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

इस अवसर पर माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े मुद्दों पर बाबूजी कलराज मिश्र जी द्वारा दिए गए स्पष्ट, संतुलित और दूरदर्शी वक्तव्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबूजी का विचार राष्ट्र की शिक्षा नीति को मजबूत दिशा देने वाला है और इससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक विमर्श को बल मिला है।

पूर्व सांसद ने बाबूजी को इस मार्गदर्शक वक्तव्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी और विचारशील नेतृत्व का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भेंट के दौरान बाबूजी कलराज मिश्र जी ने भी आत्मीयता के साथ अपने विचार साझा किए और जनसेवा, शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर बल दिया। यह मुलाक़ात वैचारिक समन्वय, पारस्परिक सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like