जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के बांदीकुई रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को गाडी संख्या 15715/16 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रेलसेवा को बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव को प्रारम्भ किया।
श्रीमती पूजा मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर के अनुसार बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव के साथ-साथ हावडा-जोधपुर व हावड़ा-बीकानेर रेल सेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर तथा पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा का दौसा स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर अहमद हुसैन अंसारी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मुख्यालय जयपुरए श्री अमित सुदर्शन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर श्री कमल शर्मा सहित प्रेस मीडिया, रेल कर्मचारी गण व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।