GMCH STORIES

पठानकोट कैंट में आरपीएफ और पॉइंट्स मैन की मुस्तैदी से बिछड़ा बच्चा परिवार से मिला जम्मू मंडल ने पेश की मानवीय सतर्कता की मिसाल

( Read 983 Times)

26 Mar 26
Share |
Print This Page

पठानकोट कैंट में आरपीएफ और पॉइंट्स मैन की मुस्तैदी से बिछड़ा बच्चा परिवार से मिला जम्मू मंडल ने पेश की मानवीय सतर्कता की मिसाल

जम्मू। जम्मू मंडल के पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर 24 मार्च को आरपीएफ के जवानों और एक पॉइंट्स मैन की सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के कारण एक मासूम बच्चा सुरक्षित रूप से अपने परिवार से मिल सका। रेलवे कर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक बड़ी अनहोनी को टाला, बल्कि श्सेवा ही संकल्पश् के ध्येय को भी चरितार्थ किया।
इस पूर्ण घटनाक्रम पर नजर डालें तो
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह मामला ट्रेन संख्या 14610 (हेमकुंड एक्सप्रेस) का है, जो जम्मू से लुधियाना की ओर जा रही थी। पठानकोट कैंट स्टेशन पर अपने निर्धारित 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, वहां तैनात आरपीएफ कर्मियों और पॉइंट्स मैन की नजर एक महिला पर पड़ी। जो अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आईं थीं। इसी बीच महिला का बच्चा गलती से ट्रेन में रह गया था। तुरंत कार्रवाई करते व खतरे को भांपते हुए आरपीएफ व पॉइंट्स मैन ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत ट्रेन के गार्ड को आपातकालीन संकेत (इशारा) दिया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया गया।
सतर्क कर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित रूप से ट्रेन के ड-1 कोच से उतारा, जिसके बाद वह अपने परिजनों से मिल सका। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने रेलवे का आभार व्यक्त किया। यात्री ने भारतीय रेलवे, पठानकोट कैंट स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ और पॉइंट्स मैन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी सतर्कता की प्रशंसा की।
इस साहसिक घटनाक्रम पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने बताया कि रेलवे परिवार के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पठानकोट कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों और पॉइंट्स मैन ने जिस त्वरित बुद्धि और साहस का परिचय दिया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उनकी सजगता ने न केवल एक मासूम की जान बचाई, बल्कि एक परिवार को बिखरने से भी रोक लिया। इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि हमारे कर्मचारी ‘‘सेवा ही संकल्प’’ के मंत्र के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैद हैं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like