GMCH STORIES

राष्ट्रभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता : शिखा , वैदेही, रचना विजेता रही

( Read 878 Times)

25 Mar 26
Share |
Print This Page

राष्ट्रभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता : शिखा , वैदेही, रचना विजेता रही

कोटा। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद कर शहीद दिवस पर सोमवार को संकल्प क्रांति संस्था द्वारा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के सौजन्य से पुस्तकालय के सभागार में राष्ट्रभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की शिखा अग्रवाल ने प्रथम, कोटा की डॉ.वैदेही गौतम ने द्वितीय तथा उदयपुर की रचना सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल एवं अध्यक्षत  अतिरिक्त आयुक्त सुनीता डागा ने विजेताओं को शील्ड प्रदान कर नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
   प्रतियोगियों में राज्य के विभिन्न जिलों से 30 से ज्यादा प्रतियोगियों ने देश की आज़ादी, शहीद हुए महापुरुषों, महाराणा प्रताप, शिवाजी सहित ऑपरेशन सिंदूर आदि देशभक्ति पूर्ण काव्य पाठ कर श्रोताओं को देश भक्ति के रंग में डुबो दिया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रवादी चिंतक व विचारक रुचि गोयल व लाडपुरा की सीबीईओ प्रतिभा त्रिपाठी रही। संचालन संयोजक विनोद गौड़ ने किया। बड़ी संख्या में दर्शक और साहित्यकार उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like