GMCH STORIES

बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव, 2026 बुधवार को होगा  सम्पन्न 

( Read 670 Times)

25 Mar 26
Share |
Print This Page
बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव, 2026 बुधवार को होगा  सम्पन्न 

नई दिल्ली।राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव बुधवार को सम्पन्न  होगा।  इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजनों, हस्तशिल्प वस्तुओं और परिधानों के स्टॅाल्स ने सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।

उत्सव में रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टॅालो में प्रदेश के विभिन्न अचंलों से आए हस्तकलाकारों ने अपनी हस्तकला से निर्मित उत्पादों यथा हेडब्लॅाक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त फूड स्टॅाल्स पर भी दर्षकों ने राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचैड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए नवरात्रि व्रत स्पेषल थालियों की खूब बिक्री हुई।

पांरपरिक खेल प्रतियोगिताएं

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में पारंपरिक खेलों यथा रस्साकषी, रूमाल झप्पट्टा, लैमन-स्पून प्रतिस्पर्धा, साफा बंधन इत्यादि में दर्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विषेष उपहारों से सम्मानित किया गया।

 उत्सव में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है जिसमें प्रदेष के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्यों से आगंतुकों को मोहित करते दिखाई देते हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like