GMCH STORIES

कश्मीर घूमने का सुनहरा अवसर, टूर पैकेज हुआ लॉन्च

( Read 809 Times)

27 Mar 26
Share |
Print This Page

कश्मीर घूमने का सुनहरा अवसर, टूर पैकेज हुआ लॉन्च

जयपुर। आईआरसीटीसी ने गर्मी की छुट्टियों  के  लिए कश्मीर घूमने का पैकेज बनाया है, यह पैकेज 10 अप्रैल क़ो जयपुर से बनाया गया है और 5 रात्रि ओर 6 दिन का होगा जिसमे जयपुर से श्रीनगर की हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल, नाशता, डिनर एवं  श्रीनगर सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम की सैर कराई जाएगी।
अपर महा प्रबंधकए पर्यटन .योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा का किराया 40890 रुपए  प्रति व्यक्ति का किराया रहेगा। जिसमें रहना खाना घूमने सब शामिल होगा,  प्रसिद्ध स्थान श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग शामिल है। जिसमें आपको बर्फ से ढके पहाड़, हरी भरी वादियों और झीलों मे हाउस बोट आदि का भरपूर लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
श्रीनगर. कश्मीर की इस पैकेज यात्रा की जानकारी व्हाट्सएप नम्बर 9116336908 तथा 9001094705 पर उपलब्ध है बुकिंग आईआरसीटीसी की website www.irctctourism.com  पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है, ऑफलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी रीजनल ऑफिसए जीवन प्रकाश, एलआईसी बिल्डिंग, अम्बेडकर सर्किल, जयपुर में आकर भी करवा सकते है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like