GMCH STORIES

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

( Read 658 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

जयपुर। रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़-मारवाड जं को उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सांसद.जालोर श्री लूंबाराम सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।
भुज से दिल्ली संचालित होने वाली रेलसेवा का अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव होने से क्षेत्र के निवासी लाभान्वित होंगे।
जोलार और आसपास के क्षेत्र के लिए यह रेलसेवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण सिद्व होंगी क्योंकि इससे पहली बार राजस्थान और देश की राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित हो रहा है।
नई रेल सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच मजबूत संपर्क स्थापित करते हुए विकास में अहम योगदान प्रदान करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like