GMCH STORIES

रेल यात्री कुछ भी संदिग्ध दिखने पर 139 पर  कॉल कर रेलवे की मदद करें

( Read 456 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

रेल यात्री कुछ भी संदिग्ध दिखने पर 139 पर  कॉल कर रेलवे की मदद करें

भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है
नई दिल्ली।
हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा इन घटनाओं की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है।
राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना में किसी व्यक्ति द्वारा लिनेन (बिस्तर सामग्री) को जलाने का प्रयास किया गया, जो आग लगने का कारण बना।
हावड़ा में आग लगी ट्रेन के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी ट्रेन में भी पहली आग की लपट बाथरूम से उठी थी।
सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहाँ कोई पावर जनरेटर नहीं था। सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो।
भारतीय रेल ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। आरपीएफके द्वारा ऐसी घटनाओं में सघन जांच की जा रही है। रेल कर्मियों की तत्परता से अमरपुरा और हावड़ा की घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर कॉल करें। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like