GMCH STORIES

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना और टिहरी सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक

( Read 933 Times)

03 Jun 26
Share |
Print This Page
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना और टिहरी सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक

जयपुर।उत्तराखंड की यात्रा कर रहें  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना और  उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

देवनानी ने कहा कि टिहरी जनपद में हुए इस दुखद सड़क हादसे में अनेक लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी भावनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। देवनानी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।

*स्पीकर श्री देवनानी ने दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर जताया गहरा शोक*

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आग की इस दुखद घटना में लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी भावनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। देवनानी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like