GMCH STORIES

उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड का राज्य स्तरीय इंटीग्रेशन कैंप का भव्य शुभारंभ

( Read 891 Times)

03 Jun 26
Share |
Print This Page

उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड का राज्य स्तरीय इंटीग्रेशन कैंप का भव्य शुभारंभ

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इंटीग्रेशन कैंप का भव्य शुभारंभ आज अरावली रेलवे ऑफिसर्स क्लब, गणपति नगर, जयपुर में हुआ। यह पांच दिवसीय शिविर 3 से 7 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन राज्य मुख्य आयुक्त एवं मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) कैप्टन शशि किरण तथा जिला आयुक्त एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रमोद रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
 कैंप में उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों, राजस्थान राज्य तथा उत्तर रेलवे से आए लगभग 280 स्काउट-गाइडए रोवर-रेंजर एवं यूनिट लीडर्स भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक समन्वय, आपसी सहयोग एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
 शिविर के दौरान लोक नृत्य, क्विज प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, एथनिक फैशन शो, निबंध लेखन सहित अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभाए नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।
 राज्य मुख्य आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
 शिविर का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री धर्मेंद्र शर्माए राज्य संगठन आयुक्त श्री दिनेश पांडे, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती जोली शुक्ला तथा सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री सुभाष दुपगा के सहयोग से किया जा रहा है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like