GMCH STORIES

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो में की यात्रा

( Read 1248 Times)

06 Jun 26
Share |
Print This Page
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो में की यात्रा

जयपुर |  कोलकाता दौरे के दौरान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जय हिंद स्टेशन से नोआपारा स्टेशन तक कोलकाता मेट्रो में यात्रा की और सहयात्रियों से बातचीत करके उनके यात्रा अनुभव को जाना और मेट्रो सेवाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त की।
 मेट्रो स्टेशन पर, मंत्री ने सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की और स्वच्छता बनाए रखने के उनके प्रयासों की सराहना की। बातचीत के दौरान, सफाई कर्मचारियों ने संतोष व्यक्त किया कि उनकी चिंताओं और सुझावों को रेल मंत्री द्वारा सीधे सुना जा रहा है।
 निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा न होते हुए भी, मंत्री ने अचानक नोआपारा से बेलघोरिया एक्सप्रेसवे तक ऑटो-रिक्शा से यात्रा करने का विकल्प चुना। यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग के संदेश को दर्शाती है और साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा के लिए भाजपा के सत्ता में आने के ‘‘भय आउट विश्वास इन’’ के संदेश को भी उजागर करती है।
 इन मुलाकातों के बाद, मंत्री माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए आगे बढ़े।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like