GMCH STORIES

श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित 48 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधान के अनुसार संपन्न

( Read 700 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित 48 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधान के अनुसार संपन्न

निंबाहेड़ा - मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषा अवतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित नि:शुल्क आवासीय वेद विद्यालय में नव प्रवेशी 48 बटुकों का ज्येष्ठ शुक्ल दशमी बुधवार को वैदिक विधान के अनुसार कल्याण लोक स्थित भव्य यज्ञ शाला में उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। वेदपीठ के आचार्यों एवं वरिष्ठ बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ की साक्षी में कराए गए उपनयन संस्कार का यह दृश्य किसी प्राचीन ऋषि आश्रम के समकक्ष प्रतीत हो रहा था । इस मौके पर बटुकों के अभिभावक वेदपीठ के न्यासी एवं पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शकों की भी साक्षी रही। नव प्रवेशित विद्यार्थियों में राजस्थान ,मध्य प्रदेश व गुजरात, के बटुकों का वैदिक विधान के अनुसार उपनयन संस्कार कराया गया । गुरु परंपरा को पोषित करने वाले इस वेद विद्यालय का संचालन वर्ष 2005 से नि:शुल्क आवासीय रूप में किया जा रहा है जिसमें अब तक लगभग 500 बटुक वेदाध्ययन के साथ ही ज्योतिष एवं कर्मकांड का ज्ञान प्राप्त कर बड़ी सहजता के साथ अपना जीवोकापार्जन  कर रहे हैं । ठाकुर श्री कल्ला जी के सानिध्य में वेदपीठ के आचार्य गोपाल व्यास, त्रिलोक शर्मा पांडे सहित अन्य आचार्यों ने नव प्रवेशी बटुकों को गुरु मंत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश मूंदड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like