GMCH STORIES

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन

( Read 646 Times)

08 Jul 26
Share |
Print This Page
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक. श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा, यात्री सुविधाओं, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
श्री पंकज शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सामंजस्य और समन्वय के साथ सभी कार्याे को लक्ष्यानुसार समय पर पूरा करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। तथा कवच के कार्य को भी अतिशीघ्र पूरा किया जाए। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान रखना है। इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के निष्पादन को गति तथा संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर भी बल दिया। उन्होने मानसून के मौसम में ट्रैक की सुरक्षा व नियमित पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विशेष निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने के निर्देश प्रदान किये।
श्री पंकज शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like