GMCH STORIES

राजस्थान राज्य की दुसरी सेना भर्ती रैली जोधपुर में 01 सितम्बर 2026 से शुरू होगी

( Read 668 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

राजस्थान राज्य की दुसरी सेना भर्ती रैली जोधपुर में  01 सितम्बर 2026 से शुरू होगी

Jaipur, राजस्थान सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित राज्य की दुसरी भर्ती रैली, जिसमे पुरुष और महिला दोनों शामिल है, राजस्थान के 09 जिलों, अर्थात बाड़मेर, बालोतरा, डीडवाना कुचामन, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और सिरोही के लियें राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर में 01 सितम्बर 2026 से आयोजित की जायेगी |

2026 की कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम में शामिल हुए लगभग 9,500 उम्मेदवारो को योग्यता के आधार पर इस रैली के लिए अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये काल - अप जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) की भर्ती रैली 18 और 19 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्नीकल के लिए रैली की योजना अक्टूबर 2026 में राजस्थान के सभी जिलों के लिए केन्द्रीय रूप से बनाई गयी है।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण कमान और जोधपुर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही है और राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह किसी भी दलाल के बहकावे में न आए या धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का सहारा न लें।

यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को न सौपे और अधिसूचना के अनुसार, केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए।

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखे या सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर से संपर्क करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like