GMCH STORIES

पठानकोट-बैजनाथ परोला नैरो गेज ट्रेन  आज से पुनः दौड़ेगी

( Read 802 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

पठानकोट-बैजनाथ परोला नैरो गेज ट्रेन  आज से पुनः दौड़ेगी

जम्मू। उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा भारी बरसात के कारण प्रभावित रही पठानकोट से बैजनाथपरोला के बीच नैरो गेज ट्रेन सेवाओं को 31 जुलाई शुक्रवार से बहाल किया जा रहा है। इसमें उन्हीं ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा जो 02.06.2026 से पूर्व संचालित थीं।
जम्मू रेल मंडल के जन संपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बहाल होने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 52473/52472, 52465/52467 और 52470/52474 शामिल हैं। हालांकि, परिचालन कारणों से ट्रेन संख्या 52464 बैजनाथपरोला से ज्वालामुखी रोड और ट्रेन संख्या 52469 ज्वालामुखी रोड से बैजनाथपरोला की सेवा दिनांक 31.07.2026 को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा से पूर्व ट्रेनों के संचालन एवं समय-सारणी की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस ऐप से अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like