GMCH STORIES

राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से प्रारंभ होगा सत्र- विधानसभा  अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

( Read 635 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page
राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से प्रारंभ होगा सत्र- विधानसभा  अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र आगामी  20 अगस्त से प्रारंभ होगा ।

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा का सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा।

स्पीकर देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र को आहूत किया है।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like