GMCH STORIES

राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 01 अक्टूबर 2026 से सीकर में शुरू होगी

( Read 1007 Times)

03 Aug 26
Share |
Print This Page

राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 01 अक्टूबर 2026 से सीकर में शुरू होगी

Jaipur : जयपुर स्थित भर्ती कार्यालय कार्यालय (मुख्यालय) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 01 अक्टूबर 2026 से जिला स्टेडियम, सीकर में जयपुर और सीकर जिलों के लियें आयोजित की जाएगी।

 

          2026 की सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए लगभग 13,000 उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये इस रैली के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, राज्य के सभी 41 जिलों के लिए अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्नीकल की केन्द्रीय श्रेणी की भर्ती रैली भी सीकर में आयोजित की जाएगी।

 

          मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और सीकर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह किसी भी दलाल के बहकावे में न आए या धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का सहारा न लें। यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को न सौपे और अधिसूचना के अनुसार, केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like