GMCH STORIES

पीआईएमएस के एनाटॉमी विभाग द्वारा बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

( Read 3118 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page

पीआईएमएस के एनाटॉमी विभाग द्वारा बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर : पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) उमरड़ा के एनाटॉमी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में मानव शरीर रचना विज्ञान के प्रति रुचि एवं व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश खेमनार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें एनाटॉमी विभाग के समस्त संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने मानव शरीर की विभिन्न शारीरिक संरचनाओं, अंगों तथा प्रणालियों को रचनात्मक ढंग से बॉडी पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति एवं वैज्ञानिक समझ ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन आशीष अग्रवाल रहे। इस अवसर पर कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर, प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेश चंद्र गोयल, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, मेडिकल डायरेक्टर कमलेश शेखावत तथा डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को चिकित्सा शिक्षा में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला बताया। चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने छात्रों को नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं दृश्यात्मक समझ भी महत्वपूर्ण है। बॉडी पेंटिंग जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को विषय को बेहतर तरीके से समझने और सीखने में मदद करती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा एनाटॉमी विभाग की ओर से सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, कला और विज्ञान का एक अनूठा संगम साबित हुआ।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like