GMCH STORIES

पिम्स  सिटी हॉस्पिटल व पूर्बिया कलाल समाज के संयुक्त तत्त्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

( Read 713 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page
पिम्स  सिटी हॉस्पिटल व पूर्बिया कलाल समाज के संयुक्त तत्त्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

उदयपुर। पिम्स सिटी हॉस्पिटल एवं महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ओपीडी  मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए सभी मरीजों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें व विभिन्न लैब टेस्ट पूर्णतः निःशुल्क एवं रियायती दरों पर किए गए। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों एवं शहरवासियों की सुविधा के लिए पिम्स  सिटी हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली।
शिविर में पिम्स सिटी हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उचित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। कई मरीज अपनी पुरानी बीमारियों की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लेकर आए थे, जिनका डॉक्टरों ने सूक्ष्मता से अध्ययन कर उचित मार्गदर्शन किया।
इस शिविर में पूर्बिया कलाल समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बिया, महासचिव मदन चौधरी, थूर मदार इकाई अध्यक्ष यशवंत पूर्बिया, वरिष्ठ समाजसेवी चुन्नी लाल पूर्बिया, भंवर लाल पूर्बिया, विनोद पूर्बिया, नितेश चौधरी एवं अस्पताल एवं मेडिकल टीम के  डॉ. कल्पेश पूर्बिया (फिजियोथेरेपिस्ट), अमित माहेश्वरी (सीनियर एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग ) एवं सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।।
शिविर के सफल आयोजन में नमन अग्रवाल का विशेष योगदान, मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। आयोजकों ने नमन अग्रवाल के अमूल्य सहयोग के लिए उनका विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। संस्थान एवं अस्पताल प्रबंधन ने "स्वास्थ्य ही परम धन है — मानव सेवा में सदैव समर्पित" संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी मानव हित और समाज सेवा के लिए इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like