श्रीगंगानगर। शहर के युवा उद्यमी शोभित अग्रवाल को पिछले दिनों ‘‘यूथ एंटरप्रेनर अवॉर्ड’’ से सम्मानित होने का अवसर मिला।
शोभित को यह अवॉर्ड टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एमएसएमई एंड ओडीओपी’’ के शुभारंभ के अवसर पर टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया की मौजूदगी में पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के हाथों प्रदान किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शरणपाल सिंह, भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा प्राप्त शोभित अग्रवाल ने टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘‘चाय गर्म’’ नाम की प्रसिद्ध कंपनी का आउटलेट खोलने के अलावा चहल चौक पर ‘‘बर्गर सिंह’’ की चेन स्थापित करने जैसा नवाचार किया है। होनहार शोभित अग्रवाल रीको इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व सचिव, अनेक समाजसेवी संगठनों से जुड़े तथा उत्तर पश्चिम रेलवे की डीआरयूसीसी के सदस्य सुनील अग्रवाल के सुपुत्र हैं।