GMCH STORIES

नगर परिषद आयुक्त से अस्थाई सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी किये जाने की मांग

( Read 594 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page
नगर परिषद आयुक्त से अस्थाई सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी किये जाने की मांग

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर अस्थाई सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी की मांग की गई।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त को अवगत करवाते हुए कहा कि नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा श्रीगंगानगर शहर में सफाई व्यवस्था करवाने हेतु ठेकेदार फर्म से अनुबन्ध किया हुआ है। फर्म द्वारा वर्तमान में 400 अस्थाई सफाई श्रमिक उपलब्ध करवाये जा रहे है परन्तु श्रीगंगानगर शहर का वार्ड परिसीमांकन होने पर क्षेत्र बढ़ गया है तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र नगर परिषद वार्ड क्षेत्र में शामिल हो गये है। इस कारण 400 सफाई श्रमिकों से इतने बड़े क्षेत्र में नियमित व सुचारू रूप से कार्य किया जाना सम्भव नहीं हो पाता। अतः अस्थाई सफाई श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए, 400 से 500 की जावे जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like