श्रीगंगानगर। प्रदेश में ग्रासरूट स्तर पर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के क्रम में विकसित राजस्थान@2047 के विजन के अनुरूप योजनाबद्ध विकास हेतु राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफोर्मेशन एण्ड इनोवेशन (आरआईटीआई) के माध्यम से शहरी नगर निकाय क्षेत्रों से जिला स्तर तक के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सदन में घोषणा की गई है।
उक्त घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा 15 मई 2026 तक ‘मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान‘ आयोजित होंगे। इसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2026-27 के प्रत्युत्तर में की गई घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान आयोजित किया जायेगा। नगर परिषद श्रीगंगानगर द्वारा मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान आयोजित किये जाने हेतु व अभियान की रूपरेखा में कार्य सम्पादन हेतु आयुक्त को नोडल अधिकारी व अधिशाषी अभियंता को सह नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए तकनीकी व लिपिकीय स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के तहत वार्डवाइज वार्डसभा का आयोजन किया जावेगा।
नगरपरिषद आयुक्त श्री अशोक असीजा ने बताया कि 23 मार्च को वार्ड नंबर 1, 2, 3 हेतु इंद्रजीत वाटिका वार्ड नंबर 3 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 24 मार्च को वार्ड नंबर 4, 5, 6 हेतु सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 4 में, 25 मार्च को वार्ड नंबर 7, 8, 9 हेतु हाउसिंग बोर्ड पार्क श्यामनगर वार्ड नंबर 9 में, 27 मार्च को वार्ड नंबर 10, 11, 12 हेतु ग्रीन् पार्क पुरानी आबादी में, 30 मार्च को वार्ड नंबर 13, 14, 15, 16 हेतु ताराचंद वाटिका में, 1 अप्रैल को वार्ड नंबर 17, 18, 19, 20 हेतु धींगड़ा पार्क में, 2 अप्रैल को वार्ड नंबर 21, 22 हेतु नेहरू पार्क में, 6 अप्रैल को वार्ड नंबर 23, 24 हेतु हनुमान मंदिर एल ब्लॉक में, 7 अप्रैल को वार्ड नंबर 25, 26, 27 हेतु हनुमान मंदिर एल ब्लॉक में, 8 अप्रैल को वार्ड नंबर 28, 29, 30 हेतु प्रेमनगर पार्क में, 9 अप्रैल को वार्ड नंबर 31, 32, 33 हेतु प्रेमनगर पार्क में वार्डसभा का आयोजन किया जावेगा।
10 अप्रैल को वार्ड नंबर 34, 35, 36 हेतु 2 एम एल पंचायत भवन में, 13 अप्रैल को वार्ड नंबर 37, 38 हेतु 5 ई छोटी पंचायत भवन में, 15 अप्रैल को वार्ड नंबर 39, 40 हेतु एलआईसी कॉलोनी पार्क में, 16 अप्रैल को वार्ड नंबर 41, 42 हेतु इंदिरा वाटिका में, 17 अप्रैल को वार्ड नंबर 43, 44 हेतु इंदिरा वाटिका में, 20 अप्रैल को वार्ड नंबर 45, 46, 47 हेतु होल्कर वाटिका में, 21 अप्रैल को वार्ड नंबर 48, 49, 50 हेतु 3 ई पंचायत भवन में, 22 अप्रैल को वार्ड नंबर 51, 52 हेतु वीर सावरकर पार्क में, 23 अप्रैल को वार्ड नंबर 53, 54 हेतु शहीद बीरबल पार्क में, 24 अप्रैल को वार्ड नंबर 55, 56 हेतु हनुमान वाटिका हाउसिंग बोर्ड में वार्डसभा का आयोजन किया जावेगा।
इसी प्रकार 27 अप्रैल को वार्ड नंबर 57, 58 हेतु जे ब्लॉक पार्क में, 28 अप्रैल को वार्ड नंबर 59, 60 हेतु जे ब्लॉक पार्क में, 29 अप्रैल को वार्ड नंबर 61, 62, 63 हेतु जे ब्लॉक पार्क में, 30 अप्रैल को वार्ड नंबर 64, 65 हेतु नगर परिषद मीटिंग हाल में वार्डसभा का आयोजन किया जावेगा। आमजन वार्डसभा में उपस्थित होकर इसका लाभ उठावें। आमजन द्वारा वार्डसभा में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी से जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपने सुझाव भी दर्ज करवाये जा सकते हैं।