GMCH STORIES

विश्व रंगमंच दिवस पर एक बुजुर्ग की आत्मकथा ख्वाब का मंचन 29 मार्च को

( Read 553 Times)

26 Mar 26
Share |
Print This Page

विश्व रंगमंच दिवस पर एक बुजुर्ग की आत्मकथा ख्वाब का मंचन 29 मार्च को

श्रीगंगानगर। विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष में आलोक शुक्ला द्वारा लिखित और अभिनेता एवं निर्देशक विजय जोरा के निर्देशन में एक बुजुर्ग की आत्मकथा "ख्वाब" का मंचन राष्ट्रीय कला मंदिर के तत्वावधान में किया जाएगा। राष्ट्रीय कला मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने बताया कि  बाबा रामदेव मंदिर के सामने रोहित उद्योग कांप्लेक्स में राष्ट्रीय कला मंदिर के ऑडिटोरियम चौधरी रामजस कला सदन में इस नाटक का मंचन 29 मार्च को सायं 6.05 बजे से किया जाएगा। इसमें मंच के प्रख्यात अभिनेता गौरव बलाना के साथ विक्रम मोंगा और भव्य गुप्ता विभिन्न पात्रों की भूमिकाओं को निभाएंगे। मंच पार्श्व का दायित्व उमंग शर्मा संभालेंगे। संस्था के सचिव राकेश मंगा ने बताया कि मुख्य अतिथि श्रीमती दीक्षा कामरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ जसप्रीत कोचर व श्रीमती मनजीत कोचर होंगी। उन्होंने बताया कि कलाकारों द्वारा इस मंचन को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में रंगमंच के कद्रदान से इस प्रस्तुति का आनंद लेने का आग्रह किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like