GMCH STORIES

विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया

( Read 742 Times)

10 Apr 26
Share |
Print This Page

विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया

श्रीगंगानगर । राजकीय जिला आयुष चिकित्सालय पुरानी आबादी श्रीगंगानगर में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस, होम्योपैथिक के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के 271वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सीता स्वामी ने की। डाॅ. हैनीमैन की जीवनी पर डॉ. राजकुमार पारीक ने प्रकाश डाला। श्रीमती सीता स्वामी ने अध्यक्षीय भाषण में यह आह्वान किया कि होम्योपैथी एक कारगर चिकित्सा पदति है और इसका प्रचार-प्रसार आम जन तक होना चाहिए। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि स्वास्थ्य की मुख्य योजक कड़ी एक आशा सहयोगिनी है और मैं पूर्ण विश्वास दिलाती हूं कि भविष्य में आशाओं के माध्यम से होम्योपैथी का भरपूर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
श्री के. एल. बुडानिया ने अपने भाषण में कहां कि जीवन में हैनीमैन के आदर्शों को अपनाना आज स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ा ही महत्वपूर्ण है। आज के कार्यक्रम में डॉ. मनोज गौतम, डॉ. राजीव बिश्नोई, डॉ. प्रमोद कुमार, बलबीर सिंह, भीमराज स्वामी, प्रवीण भटेजा, विकास शर्मा, कालूराम भाटी, माया देवी, डिंपल, भावना, जितिन व ध्यान सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में होम्योपैथी जिला नोडल अधिकारी डॉ. एन.पी सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like