GMCH STORIES

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

( Read 769 Times)

10 Apr 26
Share |
Print This Page

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत अरोड़वंश पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा कोई आदत नहीं, यह तुम्हारे खिलाफ रची गई सबसे बड़ी साजिश है, जो तुम्हारे सपनों को खत्म कर देती है। उन्होंने बताया कि आज का युवा जिस ऊर्जा और सपनों के साथ आगे बढ़ सकता है, नशा उसी ऊर्जा को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक नुकसान तथा सामाजिक परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया।
 कार्यशाला के दौरानं छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने दोस्तों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे नशा मुक्त रहेंगे, दूसरों को भी प्रेरित करेंगे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे। पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like