GMCH STORIES

एडीजे ने राजकीय चिकित्सालय स्थित प्रसूति गृह व आई.सी.यू. वार्ड का किया निरीक्षण

( Read 446 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

एडीजे ने राजकीय चिकित्सालय स्थित प्रसूति गृह व आई.सी.यू. वार्ड का किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में स्थित प्रसूति गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
     निरीक्षण के दौरान प्रसूति गृह में प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में व दिव्यांग प्रसूताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तो मौके पर प्रसूति गृह में आवश्यक सभी सुविधायें होना पाई गई। इस दौरान आई.सी.यू. वार्ड में प्रसूति महिलाओं के लिए बैड पर्याप्त संख्या में उचित साफ-सफाई युक्त मिले। इसी के साथ ही माननीय नालसा द्वारा संचालित नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में सर्प दंश और अवारा श्वानों के काटने के उपरांत भर्ती मरीजों से वार्ता कर समुचित इलाज के बारे में जानकारी ली गई तथा श्वान के काटने पर रेबीज की वैक्सीन उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के क्रियान्वयन हेतु सर्प दंश व श्वान के काटने के उपरान्त संबंधित के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में संचालित यूनिट के बारे में ज्यादा से ज्यादा पम्फलेट्स या बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिये।
     इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुखपाल सिंह व डाॅ. संदीप तनेजा, सविन्द्र सिंह व प्रसूति गृह इन्चार्ज डाॅ. शालु अरोड़ा स्त्री रोग विशेषज्ञ मय अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like