GMCH STORIES

पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 21 अप्रैल को

( Read 303 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

रायसिंहनगर एवं पदमपुर में लगेगा शिविर
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले में भूतपूर्व सैनिक व वीरांगनाओं के लिये पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 21 अपै्रल 2026 को प्रातः 10 से 11 बजे तक गुरू रविदास धर्मशाला नजदीक बस अड्डा रायसिंहनगर और 11.30 बजे से 12.30 बजे तक नगरपालिका पदमपुर में आयोजित किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आत्मेश बेनीवाल ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपने समस्त दस्तावेज (पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल जो स्पर्श व बैंक खाते में जुड़ा हुआ है) साथ में लाकर शिविर का लाभ उठाएं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like