GMCH STORIES

खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और सीटों की संयुक्त बैठक के साथ ही मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत

( Read 456 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और सीटों की संयुक्त बैठक के साथ ही मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत

श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर के समीप   चक 7 ज़ेड में खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन  एवं सीटू  की आज संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की राज्य अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा स्वामी तथा सीटू नेता हरकेवलदीपसिंह ने की। बैठक में बंद पड़ी मनरेगा योजनाओं को पुनः शुरू करवाने तथा क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ व्यापक जन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही दोनों संगठनों ने “नरेगा बचाओ अभियान” की चक 7 ज़ेड से शुरू करते हुए लगभग 20 पंचायतों में खेत मजदूर यूनियन की ग्रामीण कमेटियां गठित करने का संकल्प लिया।
बैठक में श्रीमती दुर्गा स्वामी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के जीवन का सहारा है। सरकार को तुरंत बंद पड़े कार्य शुरू कर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि गांवों में बेरोजगारी और पलायन पर रोक लग सकेहरकेवलदीप सिंह ने कहा कि-क्षेत्र में तेजी से फैल रहा नशा युवाओं और मजदूर परिवारों को बर्बाद कर रहा है। इसके खिलाफ गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा और प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। कॉमरेड नरेश शर्मा ने कहा कि-मजदूरों के अधिकारों और रोजगार की लड़ाई को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में संगठन की कमेटियां बनाकर मजदूरों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब मजदूरों के रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन योजनाओं के बंद होने से मजदूर वर्ग भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। इसके अलावा युवाओं में बढ़ते नशे को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके खिलाफ संगठित संघर्ष चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में सुखचरण बराड़, चन्द्रसिंह, रमाअवतार शर्मा, गुरदीपसिंह, राजू जडेजा, पलविंदरसिंह, ईमीलाल स्वामी, राजकंवर, विमलादेवी, शेरसिंह, लखविंदरसिंह, निर्मला देवी, शांतिदेवी, परमेश्वरीदेवी, रोशनी आदि ने भागीदारी की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like