श्रीगंगानगर ।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित संगीतमयी कार्यक्रम “दिल ने फिर याद किया” में युवा कलाकार ऋषभ जाजू ने अपनी अद्भुत सम्मोहन एवं इल्यूजन कला से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऋषभ जाजू ने उपस्थित लोगों के मन की भावनाओं को समझकर उन्हें मंच पर प्रस्तुत किया।इससे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। उनकी अद्भुत हिप्नोसिस एवं इल्यूजन कला ने पूरे हॉल को रोमांच और कौतूहल से भर दिया। इस विलक्षण प्रतिभा के धनी ऋषभ को विशिष्ट अतिथि प्रवीणकुमार, अजय गुप्ता, संदीप सेठी, जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी, कार्यक्रम संयोजक आचार्य विशाल सिंगला एवं प्रसिद्ध उद्योगपति सतीश अग्रवाल ने उनको वैश्य आइकॉन ऑफ इल्यूजन एंड हिप्नोसिस” सम्मान दिया गया। ऋषभ जाजू उद्योगपति मनोज जाजू एवं स्वाति जाजू के पुत्र हैं। ऋषभ जाजू हाल ही में लंदन से शिक्षा प्राप्त कर लौटे हैं और अपनी अनूठी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से लगातार नई पहचान बना रहे हैं।